भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मारवड़ी कॉलेज परिसर में बने नए भवन में कक्षा शुरू कराने को लेकर शिक्षक संघ की मांग पर विवि से कॉलेज को पत्र दिया गया है। इस मामले में मारवाड़ी पाठशाला वित्तीय कमेटी ने विरोध जताते हुए उसे एग्रीमेंट का उल्लंघन बताया है। कक्षा शुरू कराने की आपत्ति को लेकर कमेटी के सज्जन किशोरपुरिया के बयान की टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने कड़ी आपत्ति की है। उन्होंने कहा कि जिन दाताओं ने भवन निर्माण में दान दिया है, वे धन्यवाद के पात्र हैं। कॉलेज परिवार भी हृदय से आभार प्रकट करता है। लेकिन भवन निर्माण के बाद उसका किस प्रकार से उपयोग किया जाएगा, यह देखना कॉलेज प्रशासन का कार्य है। यह प्राचार्य के क्षेत्राधिकार में आता है। विद्यार्थी हित में प्राचार्य कभी भी उपयोग कर सकते हैं। इसमें किसी दाता के द्वारा हस...