मारवाड़ी कॉलेज के छात्र रोहित का टीसीएस में चयन
रांची, जून 2 -- रांची। मारवाड़ी कॉलेज के एमसीए विभाग के छात्र रोहित साहू का चयन टीसीएस में सिस्टम इंजीनियर पद पर 7.39 लाख के वार्षिक पैकेज पर हुआ। चयन के लिए राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा इस वर्ष एक अप्रैल को हुई थी। साक्षात्कार के बाद उनकी ज्वॉइनिंग 3 जून को निर्धारित है। मंगलवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने रोहित को ऑफर लेटर दिया। साथ ही प्लेसमेंट सेल के संयोजक शंभांकर अईच, एमसीए के समन्वयक डॉ घनश्याम प्रसाद, अनुभूति श्रीवास्तव, पूजा कुमारी, प्लेसमेंट सेल के सहायक समन्वयक अनुभव चक्रवर्ती ने रोहित को बधाई दी। आने वाले दिनों में कॉलेज में भारती एयरटेल, स्त्रीबो, आर्ष ऐ टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों का प्लेसमेंट ड्राइव चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.