मारवाड़ी कॉलेज की 7 छात्राओं का क्वालिटी इंस्पेक्टर पद पर चयन
रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज की सात छात्राओं का कर्नाटक की हासन स्थित कंपनी हिमात्सिंगका लिनेंस में क्वालिटी इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। छात्राओं को अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में कार्यभार ग्रहण करना है। चयनित छात्राओं में प्रीति कुमारी, ऐश्वर्या मणि, नीलम कुमारी, लवली सिंह, प्रियंका कुमारी, अंजलि सोनी और शालू कुमारी शामिल हैं। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना प्राथमिकताओं में शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.