गढ़वा, फरवरी 18 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के टंडवा मोहल्ला निवासी पुरुषोत्तम प्रसाद का पुत्र दीपक कुमार और उसका भाई सोनू कुमार मारपीट की घटना में घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना के संबंध में दीपक ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर से बैंक किसी काम से गया हुआ था। उसी दौरान बैंक से वापस घर जाने के क्रम में छोटू कुमार नामक व्यक्ति उसे गाली गलौज करने लगा। घटना को देखकर उसने अपने भाई सोनू कुमार को बुलाया। सोनू वहां पहुंचकर दूसरे पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करने का प्रयास करने लगा तो दूसरे पक्ष के उदय दास, छोटू कुमार सहित अन्य लोगों ने दोनों भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.