सोनभद्र, दिसम्बर 29 -- बीना।हिंदुस्तान संवाद बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बोलेरो सवार मनबढ़ों ने एनसीएल कृष्णशिला कर्मी प्रणय शर्मा को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट कर भाग रहे बोलेरो चालक ने इस बीच एक अन्य कृष्णशिला कर्मी बाइक सवार नवीन कुमार को भी टक्कर मार घायल कर दिया। । कालोनी में अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। घायल कर्मी नवीन कुमार सिंह को अटल अस्पताल मे भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रणय शर्मा की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजकुमार शर्मा को मौके से गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। कृष्णशिला कर्मी प्रणय शर्मा ने बताया की बीना कालोनी बी-125 निवासी राजकुमार शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा व बैढ़न सिंगरौली मध्यप्रदेश निवासी प्रकाश नारायण, गोलू दुबे बोलेरो ...