रामगढ़, अप्रैल 25 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। छत्तरमाण्डू निवासी जगदीश महतो ने मुख्यमंत्री जन-संवाद केंद्र में शिकायत देकर गांव के कुछ लोगों पर मकान मरम्मत के दौरान मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 3 दिसंबर 2025 को मरम्मत के दौरान मजदूरों को भगाकर उनके साथ व पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने पूर्व की घटनाओं का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पहले भी कई बार हमला और तोड़फोड़ की गई। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वृद्ध दंपति ने सुरक्षा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...