फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को गंभीर हालत में उसकी बहन ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उसकी बहन ने बताया कि उसके भाई की पत्नी होली के बाद अपने चारों बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी है। बुधवार को वह अपने परिजनों के साथ वापस आने वाली थी। उससे पहले घर में बैठकर परिजन बात कर रहे थे। तभी ताऊ के लड़के ने उसे भाई के साथ मारपीट कर दी, जिससे क्षुब्ध होकर उसके भाई ने जहर खा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...