हमीरपुर, मई 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। जरिया थानाक्षेत्र के पवई गांव में रासलीला देखने गए वृद्ध के साथ गांव के युवकों ने मारपीट की। जिससे आहत पीड़ित ने मुख्यालय आकर एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। इसके बाद वह कलेक्ट्रेट स्थित गोल चबूतरे में धूप में बैठ गया। जिसके बाद पुलिस उसे समझा-बुझाकर ले गई। जरिया थानाक्षेत्र के इटैलियाबाजा गांव निवासी शिवप्रसाद ने एसपी से फरियाद करते हुए बताया कि वह 8 मई को गांव के प्रेमचंद्र के साथ पवई गांव में चल रही रासलीला देखने गया था। जहां कुर्सी में बैठकर जब वह कार्यक्रम देख रहा था। तभी पवई गांव का श्यामू वहां आया और उससे अभद्रता करने लगा। यह भी पढ़ें- दीवानी कचहरी में युवक और अधिवक्ता से मारपीट का आरोप जब उसने विरोध किया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। जिसके बाद उसने जरिया थाने पहु...