पीलीभीत, जून 23 -- दियोरिया कलां। थाना क्षेत्र में एक किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गोलगप्पा विक्रेता पर मारपीट व अपमानजनक व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बरखेड़ा तालुक पसगमा निवासी रामकुमार पुत्र राम बहोरेलाल ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार 16 जून की दोपहर करीब दो बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ माधवापुर में लगे गोलगप्पे के ठेले पर गया था। आरोप है कि ठेला संचालक से गोलगप्पे में स्वाद न होने को लेकर सुधीर की कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ठेला संचालक ने पास में अपने एक साथी के साथ मिलकर सुधीर के साथ मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- स्नातक छात्रा की मौत मामले में...