मारपीट से आबकारी तक के मामलों के 13 वारंटी गिरफ्तार
इटावा औरैया, मई 24 -- जसवंतनगर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सीओ आयुषी सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ विभिन्न न्यायालयों से गिरफ्तारी वारंट जारी थे। पुलिस टीम ने लगातार दबिश और सुरागरसी कर अभियुक्तों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में महेश सिंह, श्याम सिंह, विकास कुमार, नीरज सिंह, मुनेश, मूलचंद्र, बृजमोहन, सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र, ब्रजेश कुमार, मनपाल, सुखवीर और चाद बाबू शामिल हैं। इन पर मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, दुर्घटना, महामारी अधिनियम उल्लंघन, आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.