मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में पांच गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 24 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। टंडवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मारपीट एवं हत्या के प्रयास मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में थाना क्षेत्र के लहंग कर्मा गांव निवासी कुंदन कुमार, संतोष कुमार, सुनील कुमार, गोलू कुमार एवं अभिषेक कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध टंडवा थाना में मारपीट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था। पुलिस ने छापेमारी कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- घोसी क्षेत्र से अपहरण कांड का आरोपित हिलसा से गिरफ्तार यह भी पढ़ें- अभियान में आठ आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- डेढ़ वर्ष पहले युवक की हुई हत्या मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.