समस्तीपुर, अप्रैल 11 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग गांव में हुए विभिन्न हादसे में शुक्रवार की रात पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना में कल्याणपुर के दिलीप पासवान की पत्नी आशा देवी एवं उनके पुत्र सूरज कुमार जख्मी हो गए। वहीं सड़क दुर्घटना में ध्रुवगामा गांव के श्याम कुमार सिंह, पकड़ी डीह के दलवीर साहनी एवं बिदौलिया गांव के विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद श्याम कुमार सिंह की स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ. मो. हैदर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.