देवघर, मार्च 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर, रिखिया, मोहनपुर और बिहार के जमुई थाना क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर मारपीट व सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। नगर के बंपास टाउन के पास मारपीट में अरविंद शर्मा घायल हो गया। बताया कि देर रात किराना दुकान के पास खड़ा था और उसी दौरान विवाद हो गया। अचानक एक व्यक्ति ने लोहे के रॉड और पत्थर से सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया बस स्टैंड के पास साइकिल और स्कूटी की टक्कर में कंचन दास घायल हो गया। बताया कि घर खाना खाने जा रहा था, तभी स्कूटी चालक महिला ने सामने से धक्का मार दिया और फरार हो गई। मोहनपुर थाना के बाजार में अज्ञात वाहन के धक्के से गुड्डू कुमार और नीरज कुमार घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि दोनों मोहनपुर गया था, तभी पीछे से अज...