छपरा, जून 10 -- सोनपुर। सोनपुर और नयागांव में बुधवार को छापेमारी कर पुलिस ने मारपीट और शराब के मामले में फरार चल रहे नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । गुप्त सूचना के आधार पर सोनपुर में की गई इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से किया। थानाध्यक्ष ने बुधवार की शाम में बताया कि सोनपुर थाने के सबलपुर हस्तीटोला में छापेमारी कर कुर्की जब्ती मामले में वहां के संजय राय और उसके सहोदर भाई सरोज राय, शराब के मामले में सबलपुर चहारम के अमरजीत राय और पहलेजा शाहपुर दियारा के मोती राय को गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- अधौरा पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप दूसरी ओर नयागांव थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न मामलों में फरार चल रहे सोनपुर थाने के रसूलपुर के किशोरी महतो, नयागांव थाने के शेखड...