रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट मामले पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जगतपुरा मुखर्जी नगर वार्ड नंबर-5 निवासी शीला मंडल ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे नमिता सरकार, अर्पणा सरकार, कल्पना मंडल, पुष्पा मंडल, दीपाली और मोरी समेत अन्य महिलाएं जबरन उनके घर में घुस आईं। आरोपियों ने उन्हें और उनके पुत्र बादल मंडल के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और जब बेटे ने बचाने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके कान से सोने की बालियां खींच लीं और घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद लूटकर ले गए। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी के खिलाफ विभिन्न धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.