दरभंगा, मार्च 19 -- कमतौल। कमतौल थाने में दर्ज कांड में पुलिस ने वार्ड एक निवासी नामजद कमल राम व बबलू राम को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट भेज दिया। बताया जाता है कि इस मामले में 11 नामजद हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोप है कि होली के दिन अपराह्न आरोपितों ने कन्हैया कुमार को शराब पिलाने के दौरान बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं, बीच-बचाव करने पहुंची उसकी भाभी के साथ भी मारपीट की गई और घर में घुसकर लूटपाट को अंजाम दिया गया। मामले का अनुसंधान अनि विजय कुमार कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...