मारपीट व फायरिंग मामले में आरोपी जेल भेजा गया
गया, मई 28 -- प्रखंड मुख्यालय के समीप दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को कड़ी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। जेल भेजा गया आरोपी अबगिला निवासी मो. बबलू का पुत्र छोटू लीलू है। जानकारी के अनुसार एक मई को प्रखंड कार्यालय के पास दो गुटों के बीच मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई थी। मामले के अनुसंधानकर्ता एसआई मोनू कुमार ने बताया कि इस कांड में 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें एक आरोपी छोटू लीलू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.