अमरोहा, मई 30 -- सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट व फायरिंग करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला जलाल नगर निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। गुरुवार रात अन्य युवक कपिल उस युवक से शिकायत करने गया तो आरोपी ने कपिल के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दी थी। आरोप है कि उसने अपने साथियों को भी बुला लिया। सभी ने कपिल के साथ मारपीट कर पथराव शुरू कर दिया। झगड़ा होते देख कपिल के पिता ओमकार व चचेरे भाई मन्नू मौके पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- मारपीट व फायरिंग के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज आरोपियों ने उन पर भी पथराव किया और तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी थी। फायरिंग में कपिल छर्रे लगने से घायल हो गया था। पुलिस ...