बोकारो, जुलाई 24 -- गांधीनगर थाना पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने, शारीरिक शोषण एवं मारपीट के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त गुरु प्रसाद ऊर्फ निमर प्रजापति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में तेनुघाट जेल भेज दिया। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर थाना में कांड संख्या 104/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से पुलिस अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जरीडीह बाजार स्थित अभियुक्त के ससुराल में छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त गुरु थाना उतरौल, जिला बरामपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। छापेमारी अभियान में एसआई विल्फ्रेड लकड़ा, एएसआई राजेश कुमार छतरी सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध ...