संभल, अप्रैल 18 -- गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में रास्ते के निर्माण को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और मारपीट पथराव हो गया। जिसमें एक पक्ष से हुमेश पुत्र सोमवीर और दूसरे पक्ष से सोनू पुत्र मुन्नालाल घायल हो गए थे। गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने चार नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- मकान की दीवार विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.