जौनपुर, मई 26 -- सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के आराजी भोड़ा गांव में मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित चन्द्रेश चौहान पुत्र फत्तेलाल चौहान की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। तहरीर के अनुसार रविवार को गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए फत्तेलाल चौहान के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में अमित चौहान, अखिलेश चौहान, मनोज चौहान, रणजीत चौहान, रविन्द्र चौहान, रजत चौहान, करण चौहान व विष्णु चौहान समेत कई लोगों को नामजद किया गया है।पीड़ित यह भी पढ़ें- भू-विवाद में मारपीट, जेसीबी के साथ तोड़फोड़ पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्...