उन्नाव, नवम्बर 20 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के मलकादिम सराय गांव निवासी रामचंद्र ने कोर्ट में तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त को दिन में घर से कायमपुर निम्बरवारा गांव जा रहा था। तभी गांव के बाहर गांव के ही राजू व शनि ने रोक कर रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर गलौज करते हुए मारपीट कर ज़ख्मी कर दिया और बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि गाली गलौज और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...