देवघर, जून 18 -- देवघर प्रतिनिधि अलग-अलग मारपीट और सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सीमावर्ती जमुई जिले के चकाई में मारपीट में कमली देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। वहीं अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में गिरिडीह निवासी अब्दुल समद तथा बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार घायल हो गया है। घटना के बाद तीनों को सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...