साहिबगंज, जून 18 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। कोटालपोखर थाना में दहेज प्रताड़ना, मारपीट व लज्जा भंग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एक महिला ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि वह बीते मंगलवार को अपने पति की तलाश में ससुराल गई थी। वहां उसके ससुर एवं सास ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए घर से निकाल दिया तथा दहेज के रूप में 10 लाख रुपये की मांग की। इसी दौरान कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। अंधारकोठा का एक व्यक्ति ने उसका दुपट्टा खींचकर उसे जमीन पर पटक दिया। उसे, उसके पति तथा बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर कोटालपोखर थाना में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...