शाहजहांपुर, मार्च 8 -- मारपीट और तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के लालबाग चौढेरा में जन सेवा केंद्र संचालक के घर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। लालबाग चौढेरा निवासी सूरज तिवारी दिल्ली में जन सेवा केंद्र चलाते हैं। वह होली के अवसर पर अपने घर आए हुए थे। इसी दौरान मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सूरज तिवारी, उनके पिता कमलेश तिवारी, मां सुमन तिवारी और बहन चांदनी तिवारी को लाठी-डंडों से जमकर पीटा।परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने सूरज के सीने पर तमंचा भी सटा दिया और जान से मारने...