मधुबनी, फरवरी 1 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। परवतियाटोल गांव निवासी रामप्रित महतो ने गांव के ही तीन लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें पीटा। बचाने आई पत्नी फुलेश्वरी देवी व पुत्री राधा कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली गई तथा कपड़े फाड़ दिए गए। सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.