उरई, मार्च 19 -- उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा निवासी दुर्गा प्रसाद उपाध्याय ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि गांव के ही सुशीला पत्नी नाथू विश्वकर्मा समेत तीन लोगों ने मिलकर उनके पिता, बाबा और भाई के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...