बेगुसराय, मार्च 5 -- मंझौल। थाना क्षेत्र के सहजादपुर टोला निवासी सुनील सिंह के पुत्र राम किशोर सिंह उर्फ दीवानी ने मंझौल थाना में बुधवार को स्व.रामदेव सहनी के पुत्र राकेश सहनी पर झगड़ा करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चार मार्च को लगभग 3:35 बजे रामकिशोर सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। उसी समय पंचायत 03 दुर्गा स्थान निवासी स्व. रामदेव सहनी के पुत्र राकेश सहनी वहां आया और धमकी देने लगा। उसने कहा कि तुम मेरे भाई के साथ झगड़ा एवं मारपीट क्यों किया, मैं तुम्हें मार दूंगा। मौके पर पहुंची पुलिस को हम लोगों ने राकेश सहनी को दोनों कारतूस के साथ सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि दिए गए आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई ...