बदायूं, जनवरी 29 -- बदायूं, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर अलापुर थाना पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोप है पीड़ित खेत पर काम कर रहा था इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई और जानलेवा हमला किया गया था। अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कश्मीर के वार्ड नंबर 15 के रहने वाले ताहिर अली खां ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह 30 नवंबर 2025 को अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के ही चांदी उर्फ अकरम पुत्र नौशै खां वहां पहुंचा और मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगा तब वह अपने घर चला गया कुछ देर बाद चांदी उर्फ अकरम अपने साथ अशरफ खां, असलम, फिरोज मेंबर, अजमेरी उर्फ अफ़रोज़ को लेकर पहुंचा। आरोप है ...