जौनपुर, जुलाई 25 -- बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित लेदुका गांव में शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने तथा एससी/एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी अनुसूचित जाति के गोरखनाथ ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 7 मई 2026 को खड़ंजा निर्माण कार्य के दौरान आरोपितों राजकुमार यादव, महेंद्र यादव, मनीष यादव, अरबिंद यादव व शिवांशू यादव ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए मारपीट तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दलित महिला से मारपीट व घर में तोड़फोड़, कोर्ट...