कानपुर, जनवरी 16 -- कानपुर। फजलगंज में चार खंभा चौराहे के पास रंजिश में युवक ने मारपीट व जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल्याणपुर के शिवली रोड निवासी सुनील दिवाकर के अनुसार बीती 21 दिसंबर को वह अपने मित्र निखिल कुमार वाल्मीकी, निखिल यादव, दीप कुमार, दीपक कुमार के साथ चार खंभा चौराहा स्थित ज्ञानी होटल में खाना खाने गए थे। वहां जफर मलिक, मो. तालिब, अंकित कनौजिया, कादिर और साहिल पहले से मौजूद थे। आरोप है कि जफर ने उनके साथी से एक हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज कराने का दबाव बनाया। मना करने पर मारपीट व गाली-गलौज करने लगा। जफर और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियां दीं। फजलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि जफर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.