शाहजहांपुर, जून 15 -- अल्हागंज। अल्हागंज के एक गाँव में घुसकर मारपीट व युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित छः लोगों के विरुद्ध मुक़दम्मा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गाँव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे गांव के ही रामपाल, अश्वनी सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदीप सिंह, राजपाल तथा अभिजीत सिंह ने एक राय होकर उसके व परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि जान बचाकर घर में घुसने के बाद भी आरोपी घर में घुस आए उसके पिता,पत्नी तथा बहन के साथ मारपीट की।पीड़ित यह भी पढ़ें- मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में छह पर मुकदमा दर्ज ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी व आरोप है कि प्रदीप ने उसकी बहन को गलत नीयत से पकड़कर छेड़छाड़ ...