दरभंगा, मार्च 29 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के सनखेरहा गांव के पीताम्बर साहु ने मारपीट कर घायल करने व छीनाझपटी का आरोप लगाकर आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है। उन्होंने दीपक साहु, लालू कुमार साहु, ललन साहु, शिवम कुमार साहु, मीना देवी, सीमा देवी व सुनीता देवी सहित आठ लोगों पर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त आवेदन के आलोक में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...