देवघर, मार्च 15 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान में एक शिक्षक और उनके परिवार द्वारा 78 वर्षीय श्रीकान्त पांडेय और उनके परिवार पर हमला कर दिया । जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए । इस मामले में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 7.30 बजे श्रीकान्त पांडेय अपनी बेटी प्रीति पांडेय के घर पहुंचे। उनका उद्देश्य था कि उनके 7 वर्षीय नाती अभिनव कुमार पांडेय को ट्यूशन में मारपीट करने के मामले में शिक्षक सुभाष राज से पूछताछ की जाए। इस दौरान शिक्षक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर बगल में रखी रॉड से श्रीकान्त पांडेय के माथे पर जोरदार वार किया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय प्रीति पांडेय मदद के लिए आईं, लेकिन शिक्षक ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि शि...