साहिबगंज, मई 22 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । बरहड़वा व कोटालपोखर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने बताया कि बरहरवा थाना पुलिस ने मारपीट मामले में अनवर शेख को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के निर्देश पर अनवर शेख को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं दूसरे मामले में कोटालपोखर थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में रिजवान शेख को गिरफ्तार किया है। श्रीकुंड के मिंटू शेख ने शिकायत दर्ज कराई थी कि विजयपुर अख्तर पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक से जैक, रॉड समेत अन्य सामान चोरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मामले में सात आरोपी गिरफ्तार शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर रिजवान शेख को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

हिंदी हि...