गोपालगंज, फरवरी 24 -- विजयीपुर। स्थानीय थाने के घाट बन्धौरा गांव में भू विवाद को ले दो पक्षों आपस में भिड़ गए। जिसमें अवधेश ठाकुर का सर फट गया। घायल का इलाज स्थानीय सीएचसी में हुआ। घायल ने अपने ही पट्टीदार कैलाश ठाकुर, विकास ठाकुर,आकाश ठाकुर,गगन ठाकुर,नेहा कुमारी सहित आठ के विरुद्ध मारपीट व चोरी की प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...