मारपीट व चेन छिनतई को लेकर प्राथमिकी दर्ज
देवघर, मई 17 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के बसमनडीह गांव में मारपीट और छिनतई की घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित बिहार के बांका जिला अंतर्गत चांदन थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव निवासी उत्तम कुमार राय ने आरोप लगाया है कि वह अपने परिजनों के साथ जसीडीह से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसमनडीह स्थित राजेश डेकोरेशन के समीप एक चाय दुकान पर रुककर पानी पी रहे थे। तभी दो युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर राजेश नामक व्यक्ति आठ-दस अज्ञात लोगों के साथ वहां पहुंचा और धमकी देते हुए कहा कि सड़क से आने-जाने के लिए दो लाख रुपए रंगदारी देनी होगी। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.