हरदोई, मार्च 6 -- हरदोई। जनपद के थाना कछौना क्षेत्र में दर्ज मारपीट व गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। 14 मार्च 2025 को रामसिंह ने थाना कछौना में शिकायत दर्ज कराई थी कि धर्मवीर सिंह, सोनू उर्फ सूरज बाजपेयी, अभिषेक तिवारी सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। पुलिस ने बताया कि इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इसी क्रम में प्रकाश में आए आरोपी रोहित कुमार निवासी ग्राम गोसापुर थाना कासिमपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...