मारपीट व अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जुर्माना
चित्रकूट, अप्रैल 2 -- चित्रकूट। संवाददाता न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊ एस आनंद की अदालत ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में दोषी राम प्रसाद निवासी शेसा सुबकरा थाना मऊ को दो हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। इसी तरह महिला को देखकर अश्लील गाना गाने एवं अभद्र टिप्पणी करने के मामले में दोषी रामू प्रसाद प्रजापति निवासी घुसुरुम थाना जनेह जिला रीवा मप्र को एक हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। दोनों मामलों में अभियोजन पक्ष से कोर्ट में सहायक अभियोजन अधिकारी सिद्धार्थ सिंह ने प्रभावी बहस की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.