देवघर, फरवरी 11 -- सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत लखोरिया गांव में आयोजित छठियारी में खाना खाने का लेकर उत्पन्न विवाद ने बुधवार को मारपीट का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल हो गए। घायलों में 35 वर्षीय कन्हैया तुरी, योगेन्द्र तुरी, रामदास तुरी, बार्बी देवी व भुवनेश्वर तुरी एवं अन्य शामिल है। घायल होने के बाद सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घटना को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...