प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- बाघराय। थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बालक-बालिकाएं शनिवार को वॉलीबाल खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। मारपीट में अभिषेक और प्रतिभा घायल हुईं। मारपीट की खबर मिलने पर दरोगा अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। दरोगा अवेधश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से अनिल पांडेय, ललित कुमार, अल्प नारायण, शिव शंकर, जितेन्द्र, सत्यम पांडेय, दूसरे पक्ष से अतुल, हरविलास, अंकित, शिखर, राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...