समस्तीपुर, जून 21 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगहों पर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 10 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में बरहेता गांव की आबदा खातून, मालीपुर गांव के श्याम बलिराम, सविता देवी, अंकज कुमार, रिंकू कुमारी, प्रभात कुमार, चाणक्य कुमार, मरछि गांव के रवीश कुमार एवं बेलसंडी गांव के रोहित साह एवं विजय कुमार साह शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...