मारपीट में शामिल रहे तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गंगापार, मई 17 -- ओनौर कुर्मियान में दो दिन पूर्व 15 मई की शाम पांच बजे के लगभग धर्मराज पुत्र स्व हीरालाल से मारपीट करने वाले श्याम बाबू, धर्मचन्द्र बिन्द, प्रेमचन्द्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। ओनौर के धर्मराज ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके घर 10 मई को शादी थी, डीजे के साथ बारात पहुंची तो द्वार चार के समय उक्त विपक्षियों ने डीजे बजाने पर मना किया। इसके बाद बारात में पहुंच डीजे डांस में अभद्रता की, जब उन्हें मना किया तो कई लोगों के साथ मारपीट कर बैठे। पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने 15 मई की शाम को दोबारा हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.