चंदौली, जून 28 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पखनपुरा (तकिया) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने रविवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार और छूरा भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 26 जून को पखनपुरा (तकिया) निवास तौहीद के पुत्र सरवरे आलम तथा विपक्षी जफीर अहमद, अब्दुलवारी और जिशान आलम के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर सरवरे आलम को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही थी। थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पखनपुरा (तकिया) निवासी...