रायबरेली, अप्रैल 24 -- शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के रायपुर नेरुवा गांव में नाली पर पत्थर रखने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष की वृद्धा समेत उसके दोनों बेटे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मारपीट में घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर जख्मी वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्र के नेरुवा गांव के रहने वाले हरीश (22) पुत्र सूरजबली और राकेश (30) पुत्र जग्गू में नाली पर रखे पत्थर को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें हरीश का आरोप है कि उसकी नाली का पत्थर राकेश उठाकर ले जा रहे थे। आरोप है कि मना करने पर राकेश, कुलदीप, टिंकू, राकेश की मां और एक अज्ञात आदि कुल पांच लोगों ने मिलकर उन्हें व उनके बड़े भाई शोभनाथ (30) और मेरी मां मायावती (65...