जौनपुर, दिसम्बर 16 -- शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव में दलित के साथ मारपीट और जान से मारने के प्रयास में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया था। जबकि दूसरी महिला आरोपी को भी सोमवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया। बुधवार को सरपतहां थाना क्षेत्र के जहीरुद्दीनपुर गांव निवासी सूबेदार पुत्र राम सूरत ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के कलाफतपुर गांव निवासी रुबी पत्नी राम मूरत बिंद जो रिश्तेदारी में आए थे, किसी बात पर जानलेवा हमला करके सूबेदार को गंभीर रूप से घायल कर दिए। परिजनों ने उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया...