कन्नौज, मई 24 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना प्रभारी जयंतीप्रसाद गंगवार ने बताया कि मारपीट के मामले में वांछित चल रहे थाना क्षेत्र के नगला भीम निवासी राकेश पुत्र गुरजीत व महेश पुत्र श्रीकृष्ण बंजारा के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उन्होंने उपनिरीक्षक रणवीर सिंह व पुलिस टीम के सहयोग से दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...