मुरादाबाद, जनवरी 10 -- कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव चकफ़ाज़लपुर में शनिवार सुबह टेंट का सामान ले जाते समय आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बताया गया कि गांव का युवक टेंट का सामान लेकर जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और थोड़ी देर में लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। यह विवाद एक दिन पहले हुई कहासुनी को लेकर उत्पन्न हुआ। घायल युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.