मिर्जापुर, मई 11 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डवक बस स्टैंड के पास शनिवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान युवक पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पसही गांव निवासी शुभम मिश्रा ने बताया कि उनका भाई शिवम मिश्रा रात डवक बाजार से घर लौट रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर चंदौली के सिरकुटिया बबुरी निवासी रजत, अनुपम, कल्लू और ओम सिंह समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। भाई पर चाकू से कई बार वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- शेखोपुरसराय बाजार में चाकूबाजी, युवक गंभीर इस संबंध में डवक चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्ता...