शाहजहांपुर, मार्च 4 -- कस्बा के मोहल्ला बगियानाथ निवासी विजेंद्र कुमार के पुत्र जीतेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि मंगलवार को वह दिन में करीब 1 बजे अपने दरवाजे पर बैठा था। उसके पड़ोस में रहने वाले खुशीराम अपनी पत्नी राजकुमारी व पुत्र करन के साथ मिलकर बेवजह गंदी गंदी गलियां देने लगा। मना करने पर सभी एकजुट होकर उसके साथ मारपीट करने लगे। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.